गणतंत्र दिवस: पुलिस ग्राउंड में शुक्रवार को परेड की सलामी लेते पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस लाइन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को परेड की सलामी लेने पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह पहुंचे। उन्होंने कोरोना काल में पुलिस कर्मियों को सख्ती से नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। पुलिस कप्तान परेड ग्राउंड से निकलने के बाद सीधे पुलिस लाइन पहुंचे। वहां विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले शस्त्रागार को देखा। असलहों की साफ-सफाई और उनके रख-रखाव को बेहतर करने का निर्देश दिया। यूपी 112 कंट्रोल रुम की सक्रियता एवं उसके कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जाना। वहां से वह परिवहन शाखा का निरीक्षण करने पहुंचे। परिवहन शाखा में इन दिनों कुल वाहनों की संख्या, लगने वाले ईंधन और तकनीकी खराबी की वजह से खड़े वाहनों की जानकारी ली। इसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्ड, आरक्षियों के बैरक, पुलिस कैंटीन , पुलिस अस्पताल एवं भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। पुलिस अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी ली। पुलिस लाइन के निरीक्षण में एसपी ने साफ -सफाई एवं रखरखाव के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।