फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद सेतु की मरम्मत का काम कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। हमीद सेतु की मरम्मत का काम अब रविवार से शुरु होगा। गुजरात की कार्यदाई संस्था शिवम् कांक्रीट टेक्नोलाजी कांसुलटेंसी कंपनी की इंजीनियरिंग टीम एवं प्रयुक्त बैयरिंग के समय से नहीं पहुंचने से शुक्रवार को यह काम शुरु नहीं हो सका। प्रशासन ने हमीद सेतु के तीन जुलाई से 31 अगस्त तक होने वाले मरम्मत को लेकर जिलाधिकारी ने दो पहिया, पैदल, एंबुलेंस को छोड़ सभी तरह के वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन प्रशासन ने क्षेत्रीय लोगों को कोई परेशानी न हो इसको लेकर फिलहाल ट्रैक्टर, चार पहिया वाहनों को छूट दे रखी है। गुजरात की इस कंपनी के इंजीनियर अनुराग पटेल ने बताया कि प्रशासन की तरफ से अभी बैरिकेटिंग की गई है जिसके चलते मरम्मत के समय परेशानी हो सकती है। उन्होंने बताया कि चार पहिया हल्के वाहनों के चलने से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जब स्पैन को हाईड्रोलिक प्रेशर जैक से लिफ्ट किया जाएगा। उस दौरान आवागमन कुछ घंटे के पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। प्रयास रहेगा कि यह सेतु की मरम्मत का काम अगस्त तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें