फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ गांवों में चलेगी पुनर्जागरण यात्रा

Sun, 14 Jun 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के सर्वांगीण विकास, सशक्तीकरण तथा उनमें ऐसे कौशल मूल्यों का विकास करना है, जिससे कि वे एक आधुनिक, धर्मनिरपेक्ष और तकनीकी रूप से सक्षम भारत के जिम्मेदार नागरिक बन सकें और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल हो सकें। इसी उद्देश्य से पुनर्जागरण यात्री जा रही है। यह यात्रा गांवों का भ्रमण कर लोगों को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देगी।
विज्ञापन



यह बातें शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सदस्य शासी निकाय दिनेश सिंह ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि पुनर्जागरण का उद्देश्य जनपद के 100 गांवों में युवाओं को आदर्श मानवीय संसाधन के रूप में परिणित करना है। जिला युवा समन्वयक समरबहादुर सिंह ने बताया कि इस यात्रा में गांव के युवा मंडलों को सूचना केंद्र के रूप में विकसित करना है।

इस कार्यक्रम में 50 प्रशिक्षित युवाओं एवं स्थानीय कलाकार रथ पर पर सवार होकर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जाएंगे और युवा संसद बैठक, चौपाल, नुक्कड़ नाटक, प्रभातफेरी एवं प्रचार सामग्रियों के माध्यम से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देंगे। लेखाकार सुभाषचंद्र प्रसाद ने बताया कि 15 जून को सुबह 10 बज क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभागार से पुनर्जागरण यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा में तीन रथ जिले के सौ गांवों में भ्रमण करेगी। लगातार 17 दिनों तक यात्रा चलेगी। इस दौरान वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा, सिद्धार्थ मालवीय, संजय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें