फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों का पारिश्रमिक घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों, संकलन केंद्रों एवं मूल्यांकन केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलने वाला पारिश्रमिक घोषित कर दिया है। गत वर्ष के मुकाबले इस बार परीक्षा के लिए पारिश्रमिक दरों में वृद्धि की गई है। केंद्र व्यवस्थापक को प्रति पाली 100 रुपये अथवा प्रतिदिन 200 रुपये की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा। जबकि अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को प्रति पाली 60 या 120 रुपये रोज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों को प्रतिदिन 100 रुपये पारिश्रमिक देने का निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा बंडल वाहक को प्रति पाली 20 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को प्रतिदिन 60 रुपये की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा। जबकि परीक्षा में लगे लिपिक को 80 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होगा। संकलन केंद्र पर ड्यूटी करने वाले मुख्य नियंत्रक, उप नियंत्रक, सह उप नियंत्रक, कोठारी और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पारिश्रमिक की दर भी घोषित कर दी गई है। मुख्य नियंत्रक को 75 रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 1789 रुपये पारिश्रमिक दिया जाएगा। जबकि उप नियंत्रक को 60 रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 1441 रुपये दिए जाएंगे। सह उप नियंत्रक को 55 रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 1520 रुपये का भुगतान किया जाएगा। कोठारी के रूप में काम करने वाले कर्मचारियों को 50 रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 1349 रुपये दिए जाएंगे। जबकि तृतीय श्रेणी कर्मचारी को 40 रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 928 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 20 रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 648 रुपये दिए जाएंगे। मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य करने वाले मुख्य नियंत्रक को आठ रुपये प्रति परीक्षक या अधिकतम 2184 रुपये दिए जाएंगे। उप नियंत्रक को आठ रुपये प्रति परीक्षक या अधिकतम 2653 रुपये देय होंगे। सह उप नियंत्रक को सात रुपये प्रति परीक्षक या अधिकतम 2123 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। कक्ष नियंत्रक को 75 रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 1658 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। कोठारी को 50 रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 1352 रुपये मिलेंगे। तृतीय श्रेणी कर्मचारी को 35 रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 931 रुपये, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 18 रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 587 दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें