फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महर्षि कश्यप को याद किया

विज्ञापन
कचहरी स्थित सपा कार्यालय समता भवन में महर्षि कश्यप व गुहराज निषाद की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा की ओर से महर्षि कश्यप व गुहराज निषाद की जयंती पर रविवार को पार्टी कार्यालय समता भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि सपा हमेशा गरीबों और पिछड़ों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान गुहराज निषाद और महर्षि कश्यप को याद किया और कहा कि दोनों महापुरुष करुणा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। गुहराज निषाद और महर्षि कश्यप दोनों नीतिप्रिय थे और धर्मनीति के अनुसार चलते थे। दोनों ही राग-द्वेष से रहित, परोपकारी और प्रजापालक थे। उन्होंने हमें समाज के लिए त्याग करने की सीख दी है। उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीबों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। सभी समाज के महापुरुषों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने पूर्व सांसद फूलन देवी, राज्यसभा सांसद विश्वंभऱ निषाद, विधान परिषद सदस्य व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप और पूर्व मंत्री चौधरी लालता प्रसाद निषाद का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब सपा की सरकार बनी, कश्यप और निषाद समाज को सम्मान मिला। इस मौके पर रविंद्र प्रताप यादव, अशोक कुमार बिंद, जगत मोहन बिंद, सुशील कुमार जायसवाल, सदानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें