भारतीय जनता पार्टी की ओर से संपूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण की 112वीं जयंती टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को मनाई गई। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी रक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि देश एवं समाज के लिए जो सर्वस्व लगा देता है समाज में उसे ही सम्मान प्राप्त होता है।
महामंत्री सुनील सिंह ने कहा कि आजाद भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कामयाब बनाने में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की अहम भूमिका थी। उधर, भारतीय युवा परिवार की ओर से रविवार को सरस्वती विहार कालोनी में जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर गोष्ठी आयोजित हुई।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से लोकनायक की 112वीं जयंती पर पीजी कालेज चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, परमानंद, नवीन, अश्विनी रहे।