फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिन में धूप से राहत, शाम को गलन ने कंपाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बीते कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली सर्दी से शुक्रवार को लोगों को कुछ राहत मिली। दिन में आसमान साफ होने से धूप खिली। हालांकि शाम होते ही हवा ने गलन बढ़ा दी। ठंड से बचने को लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। कई स्थानों पर जले अलाव के पास राहगीर ठंड से राहत पाने के लिए हाथ सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों ठंड सितम ढा रही थी। सुबह और शाम को कोहरा के प्रभाव के साथ पूरे दिन बादल छाए रह रहे थे। दिन में धूप के दर्शन न होने से लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल थे। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह नौ बजे के बाद आसमान साफ हो गया। कोहरा छंट जाने से आसमान साफ होते ही धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। इसका असर ये रहा कि लोग धूप में बैठे। महिलाओं ने धूप में ही बैठकर रोजमर्रा के काम निपटाए। गर्म कपड़ों को धूप दिखाई गई। ठंड से राहत पाने के लिए जहां बुजुर्गों को छत एवं मैदानों में धूप में बैठे देखा गया। वहीं बच्चे आसपास के मैदान में खेलते-कूदते नजर आए। धूप अच्छी होने से बाजार में भी रौनक दिखी। दोपहर में लोग खरीदारी को बाजार में निकले। इस समय अधिकतम तापमान 16.9 रहा। लेकिन, शाम को हवा की वजह से गलन बढ़ गई। गलन का एहसास हुआ तो लोगों ने जल्द काम समेट कर घरों का रुख कर लिया। इसके चलते रात आठ बजे तक प्रमुख बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। वहीं लोग दिखाई दिए जिन्हें कोई जरूरी काम था। रात में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
आगामी पांच दिनों का कैसा रहेगा मौसम
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज गाजीपुर के मौसमविद कपिल देव शर्मा बताते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आगामी 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ रहने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 06 से 08 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की उम्मीद है। पश्चमी हवा औसत 05 से 06 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें