फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के हर गांव में विकास कार्यों की नियमित निगरानी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और चयनित गांवों के समग्र एवं संतुलित विकास को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत हर गांव में विकास कार्यों की नियमित निगरानी करें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य चयनित गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण और सभी पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराना है।
उन्होंने अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि योजना के तहत चयनित गांवों की आवश्यकताओं का सूक्ष्म सर्वेक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कर ग्राम विकास योजना का प्रस्ताव तैयार किया जाए। निर्धारित समय सीमा तीन दिन के अंदर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। गांवों में पेयजल, स्वच्छता, सड़क, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आवास, सामाजिक सुरक्षा एवं आजीविका से संबंधित योजनाओं का समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक गांव में विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम प्रधानों से गांव स्तर पर संचालित विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें ग्राम पंचायतों में जनसहभागिता बढाने, स्वच्छ एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें