फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय खुला, लेकिन नहीं हुए बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर बृहस्पतिवार से ही जिला मुख्यालय के कचहरी अंतर्गत रजिस्ट्री कार्यालय खोल दिया गया है। यहां आनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा शुरू कर दी गई है। पिछले दो दिनों में एक भी बैनामा नहीं हुआ है। अधिकारी तथा कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। अफसरों की माने तो जमीन के बैनामे से पहले उसके कागजात तैयार करा लें। ऐसा करने से पहले इसकी पूर्व सूचना कार्यालय को अवश्य दें। सूचना के बाद भी पक्षकारों को कार्यालय में उपस्थित किया जाएगा। कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक नकल, मुआयना तथा तलाश के कार्य स्थगित रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में रजिस्ट्री कार्यालय खोल दिए गए हैं। यहां सब-रजिस्ट्रार, कंप्यूटर आपरेटर तथा अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी पर आ रहे हैं। लेकिन दो दिनों में एक भी बैनामा नहीं हुआ है। शुक्रवार को रजिस्ट्री दफ्तर के उप निबंधक सदर दीपक जायसवाल अपने दफ्तर में तैनात मिले। वहां अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। दफ्तर में सोशल डिस्टेसिंग का पूरा खयाल रखते हुए चेहरे पर मास्क पहन कर अधिकारी व कर्मचारी बैठे थे। रजिस्ट्री के लिए आने वाले लोगों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के के लिए सफेद गोले भी बनाए गए थे। मगर दूसरे दिन भी कोई नहीं आया। जानकारों की माने तो वर्तमान में बड़े प्रापर्टी डीलर ही रजिस्ट्री करवाएंगे। जिनके सौदे लाकडाउन के पहले तय हुए होंगे। बीच में काफी दिनों तक लॉकडाउन की वजह से प्रक्रिया बाधित हो गई थी। देखा जाए तो व्यक्तिगत तौर पर भू-सम्पत्ति को बेचने व खरीदने का सिलसिला शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। वर्तमान में पूरा देश व प्रदेश कोरोना संकट से जूझ रहा है। इसकी वजह से अब आम लोगों की प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं।
उधर रजिस्ट्री (बैनामे) के लिए आने वाले लोगों को कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क का प्रयोग अनिवार्य रहेगा। इस दौरान केवल ई-स्टांप के माध्यम से स्टांप शुल्क स्वीकार किया जाएगा। इस अवधि के दौरान नगद पंजीकरण शुल्क अदायगी प्रतिबंधित रहेगी। यह शुल्क केवल आनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। बैनामे के दौरान मात्र उन्हीं व्यक्तियों को कार्यालय आने की अनुमति होगी, जिनके पास आरोग्य सेतु ऐप एक्टिव रूप से उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें