फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरटीआई चौराहे के पास बनेगा रजिस्ट्री कार्यालय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
। सदर तहसील के उपनिबंधक कार्यालय को जल्द ही स्थायी भवन मिल जाएगा। वर्ष 1885 से किराये के भवन में संचालित कार्यालय जल्द ही नए भवन में स्थानांतरित होगा। शासन ने इसके लिए भवन के निर्माण के लिए नई तहसील के बगल में आरटीआई चौराहा के पास एक हजार वर्ग मीटर भूमि आवंटित की है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यदि सब कुछ तय समय पर रहा तो नवंबर माह के अंत तक भूमि पूजन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और दिसंबर के आरंभ में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस भवन निर्माण पर लगभग 3.55 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 1.77 करोड़ रुपये जारी कर दिया हैं।
निर्माण कार्य की जिम्मेदारी आवास विकास परिषद को सौंपी गई है। गौरतलब है कि सन् 1885 से 2022 तक उपनिबंधक कार्यालय का संचालन कचहरी स्थित दीवानी परिसर में होता था। एआईजी स्टांप प्रेमप्रकाश ने बताया कि शासन ने उपनिबंधक कार्यालय के लिए तहसील भवन के समीप भूमि आवंटित कर दी है और निर्माण की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें