फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह कार्यदायी संस्थाओं पर दर्ज कराएं केस

Thu, 26 Mar 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के वन विभाग के सचिव सुनील पांडेय ने जिला पंचायत सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में निर्माण कार्य की प्रगति खराब है। कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्यों में सुधार लाए और शीघ्र कार्यों को पूरा करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे जिला जेल की दीवार अभी पूरी नहीं हो पाई है, जबकि सभी धनराशि अवमुक्त हो गई है।

धन रिवाइज करने की आवश्यकता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि धन समय से अवमुक्त हो जाता है, लेकिन विभाग अथवा संबंधित संस्था की ढिलाई से कार्य पूरा नहीं होता है। मिर्जापुर निर्माण इकाई की ओर से महिला छात्रावास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा न होने पर संबंधित एमडी को पत्र लिखने का निर्देश दिया। राजकीय निर्माण निगम वाराणसी के ओर से बिरनो स्वास्थ केंद्र का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है।

जो भी कार्यदायी संस्थाएं धन रिवाइज करने का बहाना बना रही है, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कर-करेतर की समीक्षा करते हुए कहा कि मनोरंजन कर, मुख्य देय वसूली तथा आबकारी की उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम है। कहा कि इंदिरा आवास के लिए प्रथम किश्त की धनराशि लाभार्थी को उपलब्ध करा दी गई है। दूसरी किश्त की धनराशि आ गई है, जिसे शीघ्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


वन विभाग के सचिव ने कहा कि कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण यह जिला विकास कार्यक्रम में प्रदेश में निचले पायदान पर है। यह स्थिति ठीक नहीं है। बैठक में अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, डीसी मनरेगा अनय मिश्र आदि अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद श्री पांडेय ने अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम के कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद करंडा ब्लाक और कासिमाबाद-सिधागरघाट तक निर्मित सड़क पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें