फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reflex truck, the driver's death

Sun, 12 Jun 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
ट्रक पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रक्सहां बाईपास पर रविवार की भोर में बालू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। मृतक बलिया जिले के विचलाघाट गांव का निवासी था।
विज्ञापन



 डेहरी (बिहार) से बालू लादकर एक ट्रक बलिया की तरफ जा रहा था। रक्सहां बाईपास मोड़ के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक सड़क के किनारे खेत में पलट गया। ट्रक पलटते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रक में बैठा युवक किसी तरह बाहर निकला। उसने वहा खड़े लोगों को बताया कि उसका पिता चालक उसी में दबा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की सहायता से किसी तरह ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।


चालक की शिनाख्त जितेंद्र हकुमार (45) ग्राम विचलाघाट जनपद बलिया के रूप में हुई। वहीं उसका पुत्र धीरेन्द्र कुमार (20) घायल हो गया। उसका उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें