फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़कों पर वाहनों को रोककर लगाए रिफ्लेक्टर टेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोहरे में दुर्घटना से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर में 50 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप चस्पा किया गया। साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया गया। सर्द मौसम के बीच कुहासे पड़ने लगा है। कुहासे के बीच मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आने लगे हैं। जबकि जिम्मेदार महकमों के द्वारा सड़कों पर अब तक सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से रेडियम युक्त रिफ्लेक्टर बोर्ड, संकेतक, मार्ग पर सफेद पट्टी, चेतावनी लिखे स्लोगन बोर्ड आदि अब तक नहीं लगाए गए हैं। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

पूर्व में भी सड़कों पर इस तरह की कोई व्यवस्था न किए जाने से कई लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग चोटिल हो चुके हैं। विभिन्न मार्गों पर कई ऐसे अंधे मोड़, चौराहे, त्रिमुहानी, बस्ती आदि हैं, जहां आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। सैदपुर इलाके की कुछ सड़कों पर दुर्घटनाओं की काली छाया हमेशा मंडराती रहती है।
इसे देखते हुए अमर उजाला ने 24 नवंबर की अंक में पेज नंबर दो पर कोहरे के लिए सड़कें तैयार नहीं, रिफ्लेक्टर न संकेतक, हादसों का खतरा शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका असर हुआ कि पुलिस जगह-जगह लोगों को इसके लिए जागरूक की। यातायात प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शहर के विभिन्न चौराहों व तिराहों पर अभियान चलाकर शहर के विभिन्न वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया।
विज्ञापन

साथ ही अपील की कि आने वाली सर्दी में घने कोहरे के मौसम में आप सभी लोग रिफ्लेक्टिव टेप अपने-अपने वाहनों पर अवश्य लगाएं, जिससे दुर्घटना में कमी लाई जा सके और आने वाले समय में जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगेंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें