फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के पानी का घटाव शुरू किसानों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के पानी घटाव होने के बाद किसानों ने राहत सांस ली है। लगातार तीन दिनों से जलस्तर में बढ़ोतरी होने के बाद रविवार की दोपहर 12 बजे से पानी का घटाव शुरू हो गया। गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग सहम गए थे। शनिवार को गंगा की रफ्तार में कुछ कमी देखने को मिली थी।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब दो बजे एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में वृद्धि दर्ज की गई थी। दूसरे दिन सुबह गंगा का जलस्तर 61. 270 मीटर पर जाकर रुक गया। वहीं दोपहर 12 बजे से गंगा का जलस्तर प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से घटाव चालू हो गया। इससे किसानों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं केंद्रीय जल आयोग प्रभारी मेराजुद्दीन ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 61.200 है। वहीं गंगा के जलस्तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से घटाव चालू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें