भर्ती में ट्रैक पर दौड़ लगाते समय रेवतीपुर थाना के अठहठा निवासी पुष्पेंद्र यादव गिर पड़ा, जिससे उसका एक हाथ टूट गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
वहीं भांवरकोल थाना क्षेत्र के हेमराजपुर निवासी रामनिवास यादव की तबीयत अचानक खराब होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आरटीआई से टोकन लेने के बाद रामनिवास भर्ती स्थल पीजी कालेज मैदान के बगल में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में अन्य युवकों के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान उसकी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और पेट में तेज दर्द होने लगा जिससे वह कराहने लगा। उसके साथी आनन-फानन में परिसर में मौजूद चिकित्सक के पास ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत बिगड़ने की वजह से रामनिवास दौड़ में भाग नहीं ले सका, जिसका उसे मलाल था। वह बार-बार बिगड़ी तबीयत को कोसता रहा।