फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परिवहन और हैंडलिंग ठेकेदारों की नियुक्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए प्रशासन के शुरू की तैयारियां, इस वर्ष का लक्ष्य नहीं निर्धारित
विज्ञापन

विभिन्न संस्थाओं के 36 क्रय केंद्र अनुमोदित, पीसीयू ने दिया 10 केंद्रों का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। गेहूं की खरीद अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन उसकी तैयारी तेज हो गई है। आगामी खरीद के लिए अपर जिलाधिकारी को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही परिवहन एवं हैंडलिंग ठेकेदारों की नियुक्ति कर दी गई है। पीसीयू की तरफ से दस क्रय केंद्रों का प्रस्ताव दिया गया है।
मालूम हो कि बीते वर्ष गेहूं की खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 73 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस दौरान लक्ष्य के सापेक्ष महज चौदह प्रतिशत यानी 11 हजार 800 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। इस वर्ष अभी लक्ष्य नहीं निर्धारित हुआ है लेकिन खरीद की तैयारी तेज हो गई है। विभिन्न संस्थाओं के 36 क्रय केद्रों को अनुमोदित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 14, मंडी समिति के चार तथा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का एक केंद्र शामिल है। खरीद के लिए पीसीयू की ओर से दस केंद्रों का प्रस्ताव दिया गया है। गेहूं की बिक्री के लिए किसानों का खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल ई-उपार्जन पर पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। आगामी खरीद के लिए परिवहन एवं हैंडलिंग ठेकेदारों की नियुक्ति हो रही है।
विज्ञापन

इसमें मार्केटिंग ने 17 एवं एफसीआई ने एक केंद्र पर इनकी नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि ई-पाॅस मशीन जिले में उपलब्ध है। जल्द ही केंद्र प्रभारियों का प्रशिक्षण आयोजित कर उन्हें इसका वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें