फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने दम ताेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सिधउत गांव निवासी गुड्डू राम की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। गुड्डू राम की 18 फरवरी को कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर पूर्वांचल सहकारी कताई मिल के सामने बाइक से घर जाते समय एक फल विक्रेता के ठेले से टक्कर हो गई थी। हादसे में फल विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई थी और इस दुर्घटना में गुड्डू राम गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मालूम हो कि सिधउत गांव निवासी गुड्डू राम (47) कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर पूर्वांचल सहकारी कताई मिल के सामने मेला में फल बेचकर ठेला सहित घर वापस जा रहे थे। इस दौरान रविंद्र राम (32) निवासी जलालपुर थाना कासिमाबाद को पीछे से टक्कर मार दिया था। टक्कर इतनी गंभीर थी कि इसमें रविंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई। गुड्डू राम गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड्डू को परिजन मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात गुड्डू राम की मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिजन शव को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। वहीं, गुड्डू राम की मौत से पत्नी गीता देवी, पुत्री प्रीती, बेटा अर्जुन, सचिन का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि इस घटना की प्राथमिकी दर्ज हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें