फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रीजनिंग और गणित के सवालाें ने किया परेशान

विज्ञापन
नंदगंज के शहीद स्मारक इंटर काॅलेज से पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी - संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर आरक्षियों की सीधी भर्ती की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा सोमवार को प्रारंभ हुई। पहले दिन पहली पाली में 1244 और दूसरी में 1221 सहित कुल 2465 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई।
विज्ञापन

परीक्षा देकर विभिन्न केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर पेपर सरल होने की खुशी साफ तौर पर दिखाई दी। उनका कहना था कि पेपर न बहुत ज्यादा कठिन था, न ही बहुत सरल। रीजनिंग और गणित के सवालों ने कुछ परेशान किया।
परीक्षा के नोडल व एएसपी सिटी डाॅ.राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस एवं समकक्ष पदों पर आरक्षियों की सीधी भर्ती के लिए तीन दिवसीय 8 से 10 जून तक लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू इस परीक्षा में जिले में 28,800 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना है, जिनके लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं।
प्रत्येक दिन हर पाली में 4800-4800 अभ्यर्थियों को बैठना है। पहले दिन प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 3 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। बताया कि सभी केंद्रों पर सघन जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। पहली पाली में पंजीकृत 4800 में से 1244 अभ्यर्थी तथा दूसरी पाली में 4800 में से 1221 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इस तरह दोनों पालियों में कुल 2465 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उधर, परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर आसान था, लेकिन रीजनिंग के सवालों ने उलझाया।

नंदगंज के शहीद स्मारक इंटर काॅलेज से पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें