फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों को अधिकार और कर्तव्य का बोध कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। विकासखंड के 63 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने सोमवार से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक कन्हैया राम ने प्रोजेक्टर एवं संबोधन के माध्यम से प्रधानों के अधिकार एवं कर्तव्य का बोध कराते हुए पंचायत एक्ट, पंचायत राज व्यवस्था, विभागीय योजनाओं, पंचायतों में ई-गवर्नेंस की स्थापना एवं पीएफएमएस प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ईशांत कुमार एवं चंद्रप्रकाश कुमार ने भी ग्राम पंचायत के क्रिया कलापों एवं प्रधान तथा सदस्य के मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी ग्राम प्रधानों को सहायक एडीओ पंचायत नवीन सिंह ने प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण में मीना सिंह, धर्मेंद्र यादव, रामभुवन राम, हरिवंश यादव, अंशा चौहान, करन चौहान, महेंद्र राम, राधेश्याम यादव, आशा सिंह, मुन्ना यादव, ज्योत्सना पटवा, रामायन यादव, संगीता, देवंती देवी, रामविजय यादव, सुबेदार, गीता देवी, बदन राम, प्रेमलता सिंह, गंगा गोड़, अरुण कुमार यादव, शिवनारायण, चंद्रभान सिंह, सरिता राजभर, अर्चना देवी, रीता कनौजिया, माया यादव, शिवबालक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें