फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 26 घंटे में 45 किमी दूर पहुंचे, 52 मिनट की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। पखनपुरा गांव के ग्रामीणों द्वारा असावर चौकी पर किए गए बवाल और पुलिस द्वारा मारने-पीटने से अचेत युवक के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना के दूसरे दिन 45 किमी का सफर तय कर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी पहुंचे और मामले की 52 मिनट तक जांच किए।
विज्ञापन

घटना के बाद करीब ढाई से तीन घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल था। लोगों के उग्र होने और पिटाई से घायल युवक के अचेत होने के कारण पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल था। कई ऐसे मौके आए,जब पुलिस प्रदर्शनकारियों के सामने असहाय नजर आई। प्रदर्शन से जुड़े वायरल हो रहे वीडियो में जिम्मेदार यहां तक कहते नजर आए कि अब तो शांत हो जाइए अब तो सिपाही निलंबित कर दिया गया है न। हालांकि प्रदर्शनकारियों का भी गुस्सा पुलिस की नरमी के चलते ठंडा हो गया था। वही, प्रकरण की जानकारी होने पर एसपी ने एसपी ग्रामीण को जांच करकर रिपोर्ट देने कहा, जो घटना के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे सीओ मुहम्मदाबाद के साथ असावर चौकी पहुंचे। वहां तैनात पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी दी। साथ ही युवकों द्वारा मचाए गए तोड़फोड़ की जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश भी दिया। इसके बाद दोपहर 12.50 बजे वापस लौट गए। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है, जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें