फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिना आवेदन आयकरदाता का बना दिया राशनकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मामले को लेकर जिला आपूर्ति विभाग चर्चा में आ गया है। बगैर आवेदन किए ही राशनकार्ड बनाने का मामला प्रकाश में आया है। दिलचस्प बात यह है कि जिस व्यक्ति का राशनकार्ड बनाया गया है, वह आयकरदाता है। संबंधित व्यक्ति की ओर से पूर्ति अधिकारी कासिमाबाद को प्रार्थना-पत्र सौंपकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भोजापुर गांव निवासी अवनीश कुमार गुप्ता ने पूर्ति अधिकारी कासिमाबाद को प्रार्थना-पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि उन्होंने राशन कार्ड के लिए कभी कोई आवेदन भी नही किया था। लेकिन, उनको जानकारी हुई कि उनका और उनके भाइयों बृजेश गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि का नाम दर्ज करके पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बन गया है।
राशन कार्ड नंबर 219541700710 है। इस फर्जी गृहस्थी राशन कार्ड में परिवार की मुखिया के रूप में मनीषा देवी का नाम दर्ज है। मनीषा देवी कौन हैं, उनको नहीं पता है। आरोप लगाया कि कोटेदार की ओर से फर्जी अभिलेखों के माध्यम से गांव में कई फर्जी राशन कार्ड बनवाए गए हैं। इसके जरिए खाद्यान्न घोटाला लंबे समय से किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने इस मामले की जांच कर राशन की रिकवरी कराने की मांग की है। इस संबंध में कासिमाबाद पूर्ति अधिकारी धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच करके कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें