फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी दुकानदार पर लगा रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
नोनहरा थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित बर्तन की दुकान में दो माह पूर्व बालिका को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी पर शनिवार को पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की।
विज्ञापन

एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ गत सात दिसंबर 2024 को बर्तन के दुकानदार शबीर अहमद ने दुकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। इधर घटना से आमजनों में राेष और दशहत का माहौल था। घटना के विरोध में कई दिनों तक लावा बाजार की दुकानें बंद थीं। अभिभावकों ने बच्चों एवं बच्चियों को घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। तनाव उत्पन्न हो गया था और शांति व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई थी। कई दिनों तक पुलिस फोर्स गांव में लगी रही थी। एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी शबीर अहमद के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। आरोपी को कठोर सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें