सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने तीन दिन पूर्व ममेरे भाई पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपी को रविवार की देर शाम भदौरा बाजार से धर- दबोचा। सोमवार को पूछताछ के बाद उसक ा चालान कर दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि ममेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया था। जब पीड़िता की शादी हो गई तो आरोपी ब्लैकमेल करते हुए उसके ससुराल जाकर दुष्कर्म करता था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो लोगों के खिलाफ डराने धमकाने एवं मारपीट करने का भी मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जमानिया सीओ विधिभूषण मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।