फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला शनिवार की देर रात प्रकाश में आया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीड़िता के भाई ने देर शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अक्टूबर की रात बहन घर में सोई थी। रात में उसी गांव के तीन युवकों ने बहन को घर से अगवा कर लिया था। काफी तलाश करने के बाद वह अगले दिन दो अक्टूबर को जौनपुर जनपद के पतरही गांव में मिली थी। किशोरी ने परिजनों को आप बीती सुनाई। उसने बताया कि गांव के एक युवक ने अपने दो साथियों के सहयोग से अगवा किया और शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें