प्रशासन की ओर से जहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है वहीं पुलिस प्रशासन ने सोमवार को बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ दी। विशेश्वरगंज चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में आधा दर्जन वाहनों को आटो लिफ्टर क्रेन से उठवा कर उन्हें कोतवाली भेजा गया।
शहर के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पिछले दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। इससे सड़क की पटरियों पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण तो हटाने का काम किया गया लेकिन सड़क पर खडे़
बेतरतीब वाहनों से लोगों को जाम के झाम से जूझना पड रहा है। बेतरतीब खडे़ वाहनों से यातायात में उत्पन्न हो रही समस्या से परेशान लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रामकिशोर के निर्देश पर सोमवार को
विशेष अभियान चलाया गया। विशेश्वरगंज के नवागत चौकी इंचार्ज दुर्गेश यादव की अगुवाई में आटो लिफ्टर क्रेन के जरिए सड़क पर इधर उधर खडे़ वाहनों को उठा लिया गया। उन्हें क्रेन से पुलिस चौकी पहुंचाया गया। शहर के प्रमुख
महुआबाग में की गई इस कवायद से सड़क पर खड़ी बाइक के स्वामियों में अफरातफरी मच गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आठ बाइक के खिलाफ कार्रवाई की गई। आगे भी अभियान जारी रहेगा।