गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को शहर के एक मैरिज हॉल में हुआ। चुनाव अधिकारी लालचंद श्रीवास्तव एवं सहायक प्रेक्षक शमशेर यादव के निर्देशन में दोपहर एक बजे से दो बजे तक नामांकन एवं चार बजे से सात बजे तक वोट पड़े। देर रात मतों की गिनती की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर रमेश राम निर्वाचित हुए, जिनको 156 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीतनलाल चौधरी निर्वाचित हुए, इन्हें 265 मत महामंत्री पद पर प्रवीण कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष पद पर चयन लाल एवं प्रवीण कुमार राय लेखापरीक्षक निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लादकर मुहं मिठा कराया। संवाद