फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर धरना देकर सभा की। इस मौके पर पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि फिलिस्तीन पर लगातार जारी इजरायली हमले के सात तारीख को एक महीने पूरे हो गए। अब तक 10 हज़ार से ज्यादा बेगुनाहों की जान जा चुकी है।कहा कि भारत फिलिस्तीनी लोगों के मुक्ति आंदोलन का पुराना समर्थक रहा है। देश की मौजूदा मोदी सरकार न्याय और शांति के हमारे इस परंपरागत रुख को पलटकर अमेरिका–इस्राइल परस्त विदेश नीति पर चल रही है। सभा में शशिकांत कुशवाहा, विजय वनवासी, रामप्रवेश कुशवाहा, चन्द्रावती बिन्द, गोरख राजभर, मुराली वनवासी, बुच्चीलाल, सूबेदार राम, रामनगीना पासी, लालू बिन्द, लालजी वनवासी, जगबली राजभर, श्याम प्यारी देवी आदि ने विचार व्यक्त किए। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें