फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल स्वच्छता के लिए किया जागरूक

Tue, 07 Feb 2017 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
जमानिया कस्बा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में साफ सफाई करती हिंदू पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय के छात्रों की ओर से स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन



राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने मियांपुरा एवं नवापुरा में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास सिंह एवं डॉ. वंदना के नेतृत्व में रैली निकाली। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोई भी मतदाता न छूटे अभियान के अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से मतदान करने की अपील की। उनका हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप पत्र पर करवाया। सायंकालीन गोष्ठी में डॉ. एसएस प्रसाद ने खेल एवं स्वास्थ्य विषय पर विचार व्यक्त किया। डॉ. शंभूशरण प्रसाद, डॉ. शिवकुमार, डॉ. अमित यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता डॉ. प्रतापसिंह रावत ने की।


सादात संवाददाता के अनुसार समता पीजी कॉलेज में लगे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने ससना गांव की आदिवासी बस्ती में झाडू लगाया लगाकर नालियों की सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्यारेलाल यादव और ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हर घर की महिलाओं से मिलकर उन्हें गंदगी से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं की तरफ से स्वच्छता अभियान गीत भी प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने गांव की सभी नालियों की सफाई भी की। जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के सप्त दिवसीय शिविर के तीसरे दिन छात्रों ने साफ-सफाई कर क्षेत्रीय लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं ने मलिन बस्ती के लोगों को साफ-सफाई रखकर संक्रामक रोगों से मुक्ति के गुर सिखाए। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ने बौद्धिक कार्यक्रम में स्वच्छता का संदेश देते हुए शिविरार्थियों  में स्वस्थ माहौल विकसित करने का सफल प्रयास किया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने शिविरार्थियों के शिविर जीवन के अलग अनुभव पर बातचीत कर उन्हें उचित दिशा-निर्देश दिया। कार्यक्रम में रुचि कुमारी, ब्यूटी सिंह, शालू, रेखा जायसवाल, हर्षिता सिंह, प्रज्ञा पांडेय, सुभाषिनी सिंह, निधि सिंह, पावनी सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें