फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में रही रक्षाबंधन पर्व की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई एवं बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर्व की धूम बुधवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में रही। राखी की दुकानों पर खरीदारी के लिए दिन भर बहनों की भीड़ लगी रही। राखी के साथ ही मिष्ठान एवं गिफ्ट आदि की दुकानों पर भी रौनक बनी रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों महुआबाग, मिश्रबाजार, लंका, स्टेशन रोड, चीतनाथ, लाल दरवाजा, गोराबाजार आदि जगहों पर राखी की कई स्थाई एवं अस्थाई दुकानें लगाई गई है। इन दुकानों पर एक से बढ़कर एक राखियां बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस त्योहार को लेकर बहनें पिछले कई दिनों से काफी उत्साहित थीं। दूरदराज रहने वाले भाइयों के लिए राखी भेजने के लिए उन्होंने कई दिन पहले से ही उसकी खरीदारी शुरू कर दी थी। डाक एवं कोरियर आदि से उसे पहले से ही भेजने का काम किया जा रहा था ताकि भाई को समय से राखी मिल जाए। पर्व की पूर्व संध्या पर देर शाम तक शहर की बाजारों में खरीदारी के चलते चहल-पहल बनी रही। नन्ही-मुुन्नी बहनों ने मासूम भाइयों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां पसंद की। राखी के साथ ही अन्य पूजन सामग्री की भी लोगों विशेषकर बहनों ने खरीदारी की। भाइयों ने भी बहनों को गिफ्ट एवं कपड़ा आदि देने के लिए उसकी खरीदारी की। इस संबंध में पंडित मुनींद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि 11 अगस्त बृहस्पतिवार की रात 8.25 से शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे तक शुभ मुहुर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें