फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राज्यसभा सांसद ने सदन में ट्रेनों के ठहराव की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने बुधवार को सदन में जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विविध ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। इनमें हिमगिरी, जनसाधारण, पूर्वा, पाटलिपुत्र, लोकमान्य तिलक, जियारत, पटना-लखनऊ, नई दिल्ली वंदे भारत आदि ट्रेनें शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें दानापुर मंडल में संचालित होती हैं। इन ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्रीय लोगों को बड़े महानगरों तक आवागमन करने में सुविधा होगी। लोगों को इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए गैर रेलवे स्टेशनों का रुख नहीं करना पड़ेगा। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने सदन में मांग की कि दिलदारनगर रेलवे जंक्शन पर हिमगिरी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, जियारत एक्सप्रेस, पटना लखनऊ, नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जमानिया रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल, पटना इंदौर एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं संघमित्रा एक्सप्रेस के ठहराव जरूरी है। इन ट्रेनों का ठहराव न होने से इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने के लिए बिहार प्रांत के बक्सर अथवा पंडित दीनदायल उपाध्याय जंक्शन जाना पड़ता है। इसके बाद लंबी दूरी की इन ट्रेनों को पकड़ यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें