फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: संगीता बलवंत की जीत से भाजपाइयों में जश्न, देर रात तक छोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां

Tue, 27 Feb 2024 10:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर

सार

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति है। भारतीय जनता पार्टी ने सर्व समाज को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है।
विज्ञापन
संगीता बलवंत की जीत से भाजपाइयों में जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले की सदर विधानसभा की पूर्व विधायक, पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. संगीता बलवंत को राज्यसभा सदस्य चुने जाने की खबर से जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर पटाखे छोड़े और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।

विज्ञापन


डॉ. संगीता बलवंत की साहित्य में अभिरुचि के साथ साथ छात्र जीवन से ही राजनैतिक लगाव रहा है। उनकी दर्जनों साहित्यिक रचनाएं प्रकाशित है। वह पूर्व में गाजीपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्र संघ उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायक और अब राज्य सभा के लिए चुनी गई है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति है। भारतीय जनता पार्टी ने सर्व समाज को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग के सम्मान और समृद्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव से प्रयासरत रही है। आज डॉ. संगीता बलवंत को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने यह साबित कर दिया है। 
विज्ञापन


जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जहां जाति और धर्म, अमीर गरीब से परे समाज के हर वर्ग को यहां तक की कमजोर से कमजोर को भी नेतृत्व प्राप्त है।

लोकसभा चुनाव के पहले शुभ संकेत है ये जीतः विजय मिश्रा
पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने कहा कि डॉ. संगीता बलवंत के साथ भाजपा के नव निर्वाचित राज्यसभा के सांसदों को बधाई। ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के दिए हुए नारे की जीत है। इस चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा की जीत हुई है यह लोकसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है। इसी तरह पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों के जीत सुनिश्चत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें