Meghalaya Missing Couple: गाजीपुर के गाेराबाजार स्थित जिला स्थित सखी वन वन स्टाॅप सेंटर में सोनम से अभी पूछताछ की कोशिश की जा रही है। उसने अभी तक पुलिस को कुछ नहीं बताया है। इस बीच, सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद और परिवार के अन्य सदस्य गाजीपुर पहुंच गए। पुलिस दोनों की मुलाकात करवाएगी।
मीडिया से बात करने के लिए उसने समय मांगा है। भाई गोविंद ने कहा कि अभी मैं कोई जवाब नहीं दे सकता। सवालों की झड़ी लगते ही उसने कहा कि मीडिया प्रशासन आप ही हो। आरोप आप ही लगा रहे हैं। जवाब भी आप ही दे रहे हैं। फिलहाल, मैं अभी अपनी बहन से मिलूंगा। उसके बाद ही कुछ कह सकता हूं।
दूसरी तरफ, वन स्टाॅप सेंटर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि सोनम आखिर कैसे गाजीपुर पहुंची? सड़क या रेल मार्ग से। इंदाैर के हनीमून कपल के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम का कहीं पता नहीं चल रहा था। एकाएक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक छोटे से ढाबे पर सोनम का मिल जाना सनसनीखेज मामला बन गया है।
राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम से सोमवार को उनका भाई भी मिलने के लिए गाजीपुर पहुंच गया। पुलिस ने काफी सुरक्षा के बीच सोनम से उसके परिजनों से मुलाकात कराई। इसके पहले एक सवाल के जवाब में सोनम के भाई ने कहा कि बहन से बात करने के बाद ही कुछ कहा सकता हूं। फिलहार यही कहूंगा कि जिसकी गलती है उसको फांसी लगा दी जाए।
यह भी पढ़ें: आखिर कौन है राज कुशवाहा, 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ, जो सोनम को करना पड़ा सरेंडर?