गाजीपुर। ईद का पर्व नजदीक आते ही बाजार में इसकी रौनक दिखाई देने लगी है। हालांकि लाकडाउन की वजह से खरीददारों की बाजारों में वह भीड़ नहीं दिख रही है, जो दिखनी चाहिए। बाजार में सेवई, कपड़ा, जूता-चप्पल, टोपी, श्रृंगार सहित पर्व से संबंधित अन्य सामानों की दुकानें सजी हुई है। शनिवार को खासकर कपड़ा, श्रृंगार और जूता-चप्पल की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ दिखी। इस भीड़ में महिलाओं के साथ बच्चे शामिल रहे।