फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बेघर हुए निर्धन परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करतीं राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत। स्रोत- स्वयं - फोटो : करौंदीकला के गंगापुर कला गांव में रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर जनपद से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने रक्षा संपदा विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई के दौरान बेघर हुए निर्धन परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने के कारण कुछ ऐसे परिवार बेघर हो गए हैं, जिनके पास न तो अपनी कोई भूमि है और न ही रहने के लिए मकान। ऐसी स्थिति में इन परिवारों के समक्ष गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि ऐसे परिवारों को चिह्नित कर उन्हें आवास या भूमि पट्टा दिलाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए जाएं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
राज्यसभा सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने बताया कि रक्षा मंत्री ने उनकी बातें गंभीरता से सुनीं। सांसद ने यह भी बताया कि इस विषय में वह पूर्व में जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुकी हैं। उन्होंने मांग की कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में बेघर हुए ऐसे सभी लोगों को, जिनके पास रहने के लिए आवास नहीं है, उनको आवास अथवा भूमि का पट्टा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें