फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
ाजकीय महिला पीजी कालेज की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरू ता रैली निकालते हुए। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली आमघाट, ददरीघाट, मिश्र बाजार गांधी पार्क, सुभाष नगर, सैयदबाड़ा होते हुए मियांपुरा पहुंची। इस दौरान छात्राएं ‘जाति पर न धर्म पर वोट पड़ेगा कर्म पर’, ‘जन-जन को जगाना है वोट देने जाना है’, ‘वोट देना गर्व है जनता का यह पर्व है’ नारे लगाती चल रहीं थीं। महाविद्यालय पहुंचकर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगोष्ठी में शिरकत की। संगोष्ठी में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. निरंजन कुमार यादव ने छात्राओं को सशक्त बनने एवं अपनी सामाजिक भूमिका चिह्नित करने को प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखलाक खान, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. अमित यादव, डॉ. संगीता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें