फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ रेल कर्मियों ने प्रदर्शन कर भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। निजीकरण के विरोध में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के तत्वावधान में 19 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके तहत एनई रेलवे मजदूर यूनियन शाखा गाजीपुर सिटी के अध्यक्ष रामायण सिंह यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर में प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। इस अवसर पर हुई सभा में श्री यादव ने जन जागरण अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय की मजदूर विरोधी नीतियों एवं कार्यों के खिलाफ पूरे देश में यह अभियान चल रहा है। सरकार कर्मचारी और मजदूर विरोधी है। उसकी गलत नीतियों को कर्मचारी सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं लेकिन सरकार को उनकी जरा भी परवाह नहीं है। अगर उसका यही रवैया रहा तो कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। निजीकरण को देशहित में नही होने दिया जाए। कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि मांग पूरा होने तक संगठन संघर्ष से पीछे हटने वाला नहीं है। हर स्तर पर कर्मचारी संघर्ष को तैयार हैं। निजीकरण से आम जनता को भी परेशानी होगी। सभा में पारस सिंह यादव, जयप्रकाश, विनय कुमार प्रजापति, राजेश सिंह, कमलेश प्रसाद शर्मा, चंद्रशेखर यादव, दीप जायसवाल, वीरेंद्र यादव, शिरीष कुमार, मोहम्मद नवाब, गोपाल कुमार सिंह, मनोज कुमार, शिवजी राय, मनीष राज, प्रगति केशरी आदि रेल कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें