दुल्लहपुर। रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने डेेमू शेड और चल रहे विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद स्टेशन के पावर सब स्टेशन, पैनल, ओवरहेड लाइन, आपात कंट्रोल सिस्टम का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने दुल्लहपुर-सादत के मध्य ब्रिज संख्या-116 और समपार फाटकों का भी निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशन अधीक्षक और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों में खलबली मची रही।