भांवरकोल की खबर में---- रेलवे ग्रुप डी के कर्मचारीू-----मुंद्रिका यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परि
भांवरकोल। घर में अभी शादी की खुशियों की गूंज थमी भी नहीं थी कि अचानक आई एक खबर ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया। छोटे पुत्र की शादी के लिए बीस दिनों की छुट्टी पर घर पहुंचे थानाक्षेत्र के आमघाट गांव निवासी रेलवे के ग्रुप डी कर्मी मुद्रिंका यादव (53) की शुक्रवार की तड़के हृदयाघात से मौत हो गई। शादी के 10 दिनों बाद ही छोटे पुत्र ने ही पिता का मुखाग्नि दी। इसे देख मौके पर मौजूद सभी की आंखे नम हो गई।
मृतक के बड़े पुत्र रामबहादुर यादव ने बताया कि, पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नैहाट्टी में पिता मुंद्रिका यादव रेलवे में बतौर ग्रुप डी में तैनात थे। बीते 16 फरवरी को छोटे भाई शिव बहादुर यादव की शादी के लिए बीस दिनों की छुट्टी लेकर घर आए थे। 24 फरवरी को हुई भाई शिव बहादुर यादव की शादी में पिता मुंद्रिका यादव काफी खुशी थे। शादी खत्म होने के बाद उनको सात मार्च को वापस जाना था, लेकिन छह मार्च की सुबह करीब चार बजे उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
पुत्र की शादी के मात्र दस दिन बाद ही पति की मौत से भागमनी देवी बदहवास हो गई थी, जिन्हें घर की महिलाएं सांत्वाना दे रही थीं। वहीं, शादी के 10वें ही दिन शिव बहादुर यादव ने सुल्तानपुर गंगा घाट पर पिता मंद्रिका यादव का अंतिम संस्कार किया।