फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में रेल पटरी चटकी, बीस मिनट खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के पास रेल पटरी कुछ दिनों पहले जोड़ी गई थी। वेल्डिंग के स्थान पर शनिवार को रेल पटरी चटक गई। इसकी जानकारी होते ही दिलदारनगर- ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन के आउटर पर सुबह 8.00 बजे से 8.20 बजे तक खड़ी रही। रेल यात्रियों से जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने तत्काल इसकी सूचना पर रेल पथ के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेल पथ के कर्मचारियों ने टूटे रेल पटरी में क्लेंप बांध कर दुरुस्त कर दिया। इसके बाद ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुँचने के बाद सुबह 8,30 मिनट पर उक्त पैसेंजर ट्रेन दिलदारनगर से ताड़ीघाट के लिए रवाना हुई। इसके बाद रेल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में रेलपथ निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि चटकी रेल पटरी के जोड़कर क्लेंप बाँध कर मरम्मत कर दिया गया है। जिससे रेल परिचालन बहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें