फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी टूटी, एक घंटे बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। भदौरा और उसिया हाल्ट के बीच शनिवार की सुबह अप लाइन में 13201 पटना-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद रेल पटरी टूट गई। इससे एक घंटा ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।
विज्ञापन

संयोग ठीक रहा कि पेट्रोलमैन की टूटी पटरी पर नजर पड़ गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने एक घंटे बाद पटरी को दुरुस्त किया। इसके बाद, ट्रेनों का परिचालन किसी तरह शुरू हुआ। ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह उसिया और दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन में 13201 पटना-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद रेल पटरी टूट गई। करीब पांच बजे रेल पटरी की पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोल मैन उमा एवं हरेंद्र की नजर टूटी पटरी पर पड़ गई। अप लाइन में मेमो पैसेंजर ट्रेन को आते देख पेट्रोलमैन ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को खड़ा करा दिया। इसके बाद, संबंधित अधिकारियों पटरी टूटने की सूचना दी। सूचना पर गहमर रेल पथ निरीक्षक निर्मल कुमार कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे और टूटी पटरी को 5:50 बजे तक दुरुस्त कराकर खड़ी ट्रेनों को रवाना किया। इस दौरान हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा तक भदौरा स्टेशन पर खड़ी रही। रेल पथ निरीक्षक गहमर उपेंद्र कुमार ने बताया कि पटरी टूटने से एक घंटा ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। रेल पटरी बदले जाने तक काशन 30 में ट्रेन को चलाने का मेमो नियंत्रण कक्ष को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें