फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्वर गिरोह के फरार दो सदस्यों की तलाश में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली के विसकला धुवार्जुन स्थित एक विद्यालय और विशुनपुरा गांव के पंचायत भवन से एसटीएफ द्वारा पकड़े गए साल्वर गिरोह के छह आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि वाराणसी एसटीएफ की टीम को द्वितीय पाली में संचालित इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका लिखे जाने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम ने विशुनपुरा गांव स्थित पंचायत भवन पर छापा मारा था। वहां से टीम ने लिखी जा रही उत्तर पुस्तिका के साथ तीन आरोपियों को धर-दबोचा था। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पास के एक विद्यालय पर छापा मारकर केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षार्थी और लिपिक को धर-दबोचा था।
साथ ही पांच मोबाइल, प्रश्नपत्र की छाया प्रति, उत्तर पुस्तिका और नकल सामग्री भी बरामद की थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में परीक्षार्थी पीयूष ने एसटीएफ को बताया कि विशुनपुरा गांव के ग्राम प्रधानपति संतोष यादव के घर ठहरा हुआ था। उन्होंने ही नकल का ठेका साल्वर गिरोह को दिया था। परीक्षार्थी के बयान पर टीम ने देर रात आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने गिरफ्तार केंद्र व्यवस्थापक रविंद्रनाथ राय, अशोक पटेल, पीयूष कुमार यादव, रजनीश कुशवाहा, शैलेंद्र यादव और रवि यादव को दूसरे दिन जेल भेज दिया। वहीं फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। छह गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें