फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध डॉइग्नोस्टिक सेंटरों पर छापेमारी

Fri, 03 Nov 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
पैथालाजी सेंटर की जांच करते एसीएमओ डा. आरके सिन्हा।
विज्ञापन
शहर में चल रहे अवैध डॉइग्नोस्टिक सेंटरों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है। शुक्रवार को एसीएमओ और नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने आठ डॉग्नोस्टिक सेंटरों पर छापेमारी की। इसमें 5 डॉग्नोस्टिक सेंटर अवैध रुप से संचालित मिले। परिवार कल्याण महानिदेशक नीना गुप्ता के निर्देश पर डॉइग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए आकास्मिक छापेमारी की गई।            
विज्ञापन


प्रदेश के पांच जिलों में संचालित निजी डॉइग्नोस्टिक सेंटरों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश परिवार कल्याण महानिदेशक नीना गुप्ता ने दिया था। इस आकस्मिक छापेमारी का निर्देश जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया गया।

महानिदेशक के निर्देश के बाद नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंशीबाजार स्थित एक डॉइग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। जांच के दौरान टीम को वहां चिकित्सक नहीं मिले और लगा लाइसेंस भी फर्जी मिला। इसी तरह टीम के सदस्यों ने सात अन्य डॉइग्नोस्टिक सेंटरों की जांच की। इस दौरान तीन सेंटरों पर चिकित्सक और मानक के अनुरुप कार्य होता दिखाई दिया। जबकि चार सेंटरों पर पीसीपीएनडीटी के नियमों का साफ उल्लघंन मिला।
विज्ञापन


इस पर टीम ने सभी पांच अवैध डॉइग्नोस्टिक सेंटरों पर कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजने के साथ रिपोर्ट महानिदेशक और डीएम को भी भेंज दिया। इस संबंध में नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि पांच डॉइग्नोस्टिक सेंटर अवैध रुप से संचालित हो रहे थे। इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजने के साथ रिपोर्ट महानिदेशक और डीएम को भेज दिया गया है। अवैध रुप से संचालित डॉइग्नोस्टिक सेंटरों और प्राईवेट अस्पतालों पर अंकुश  लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।           
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें