फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ताड़ीघाट-बारा राजमार्ग पर वाणिज्य कर विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। सर्किल क्षेत्र के सुहवल थाना अंतर्गत ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर सोमवार को वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने टैक्स चोरी में लिप्त कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 बोरी सीमेंट से लदा ट्रैक्टर जब्त कर सीज कर दिया। यह अभियान वाणिज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर प्रतिमा राय के नेतृत्व में चलाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक द्वारा सीमेंट की ढुलाई से संबंधित संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिससे संदेह के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सुहवल थाने ले जाकर सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
जब्त सीमेंट की बाजार कीमत लगभग 80,000 आंकी गई है। पुलिस के अनुसार यह सीमेंट तस्करी के उद्देश्यों से बिहार ले जाया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। कई वाहन चालकों ने जांच की आशंका में अपने वाहनों को किनारे खड़ा कर रास्ता बदल लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हाईवे बिहार से सीधे जुड़ा है, जिससे रोज़ाना सैकड़ों व्यावसायिक वाहन यहां से होकर गुजरते हैं। बड़ी संख्या में वाहन बिना कर चुकाए माल परिवहन करते हैं, जिससे सरकार को भारी राजस्व की हानि होती है। वाणिज्य कर विभाग की इस कार्रवाई के बाद टैक्स चोरी में लिप्त अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग अब ट्रैक्टर मालिक व संबंधित व्यापारी की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने पुष्टि करते हुए बताया कि सीमेंट लदा ट्रैक्टर वाणिज्य कर विभाग ने सीज कर थाने में खड़ा कर दिया है। यह कार्रवाई पूरी तरह कर चोरी रोकने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें