जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 47वां जन्मदिवस सोमवार को धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन किसान संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
कहा कि कांग्रेस किसानों के हित के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। अंत में राजेंद्रनगर पार्क में पौधरोपण कर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, रविकांत राय, अहमद जमाल जैदी, परवेज अहमद खां, आशुतोष गुप्ता आदि थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस महुआबाग स्थित कैंप कार्यालय पर मनाया गया।
इस अवसर पर कपूरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी शमशाद खान, देवांशु पांडेय, रत्नेश पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, शबीहुल हसन, ओमप्रकाश भारद्वाज, अबरार खान, संतोष कुमार, बब्बन गुप्ता, जुगुनी सिंह, तनवीर आलम, सलीम खान, माधवकृष्ण, सत्यनारायण गुप्ता आदि।