सेवा पखवारा के अंतर्गत विकसित भारत 2047 थीम पर सीनियर वर्ग स्नातक-परास्नातक विद्यार्थियों के लिए जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को शहर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयोंं की 70 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. सूर्यनाथ पांडेय, सतीश कुमार सिंह एवं अशरफ अली ने मूल्यांकन किया। निर्णायकों ने एमए प्रथम सेमेस्टर की रागिनी का पहले, बीए प्रथम सेमेस्टर की दीपांशी का दूसरे एवं बीए तृतीय सेमेस्टर की पायल का चयन तीसरे स्थान के लिए किया। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनिता कुमारी, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा कुश राय आदि ने प्रतियोगिता का निरीक्षण करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के संयोजन एवं समन्वय के रूप में डॉ. राजेश कुमार यादव एवं प्रबंधन में डॉ. शिवकुमार, डॉ. आनंद चौधरी, डॉ. पीयूष सिंह की प्रमुख भूमिका रही। पंजीकरण का दायित्व डॉ. शैलेंद्र यादव, डॉ. संगीता, डॉ. नेहा, डॉ. हरेंद्र यादव ने निर्वहन किया। कार्यक्रम में डॉ. सारिका सिंह, डॉ. निरंजन कुमार यादव, डॉ. रामनाथ केसरवानी, डॉ. शशिकला जायसवाल, डॉ. सर्वेश कुमार सिंह आदि प्राध्यापक उपस्थित थे।