अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा की ओर से बुधवार को लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में वीरांगना महारानी दुर्गावती का 451वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव ने महारानी दुर्गावती के
व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए सभी से मिलजुलकर आगे आने की अपील की। कहा कि हक-अधिकार प्राप्त करने के लिए संगठित होना
जरूरी हैै। अंत में गोंड समाज के उत्थान एवं अधिकारों को दिलाए जाने के लिए पंचायती राज मंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा गया। इस मौके पर कमलेश नारायण गोंड, भइयालाल, जिलाध्यक्ष डा. रामनाथ गोंड, वंदावन खरवार, गिरीश गोंड, संकठा प्रसाद गोंड, सुभाषराम सिपाही, रामनिवास गोंड, राजेश, जयप्रकाश, अनिल आदि मौजूद थे।