फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुंह में डाली पिस्टल, थाने पर लाकर पीटा, रातभर बैठा कर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर (गाजीपुर)। आरएसएस के जिला शारीरिक टोली सदस्य और रेवतीपुर खंड के शारीरिक शिक्षण प्रमुख सूरज मिश्रा (22) को बृहस्पतिवार की रात करीब साढे आठ बजे रेवतीपुर-रामपुर मार्ग पर स्थित भागण पुलिया के समीप थाने के दो सिपाहियों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि मुंह में पिस्टल में डालकर धमकाते हुए थाने लाए। जहां एक कमरे में बंद कर बेल्ट आदि से पिटाई किए और रातभर थाने में बैठाए रखे। मामले की जानकारी होते ही सुबह हड़कंप मच गया। एसपी ओमवीर सिंह ने प्रकरण की जानकारी हासिल करने के बाद प्रथम दृष्टया दो सिपाहियों को दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही एसपी ग्रामीण को भेजकर जांच कराई।रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भीष्मदेव राय पट्टी गांव निवासी सूरज मिश्रा (22) आरएसएस के जिला शारीरिक टोली सदस्य और रेवतीपुर खंड के शारीरिक शिक्षण प्रमुख हैं। सूरज मिश्रा के मुताबिक वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करते हैं। वह घर से रेवतीपुर-रामपुर मार्ग पर स्थित भागण पुलिया के समीप रात साढ़े आठ बजे अपने एक अन्य दोस्त के साथ गए थे। जहां अभ्यास कर रहे रहे थे। इसी दौरान सादेवेश में बाइक सवार पुलिस कर्मी वीरेंद्र मिश्रा व रंजीत कुमार पहुंचे और उसके अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ ही उनके मुंह में पिस्टल डाल दी और धमकाते हुए पकड़कर थाने लाए। जहां एक कमरे में बंद कर करीब चार-पांच पुलिसकर्मियों ने डंडे व बेल्ट से पिटाई की। इस घटना की जानकारी होते ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राय सहित बड़ी संख्या में संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं थाने पर पहुंच गए। मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं, मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अपने स्तर से जांच कराई। प्रथम दृष्टया दोनों सिपाहियों को दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने थाने के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला
एसपी के आदेश पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी सुबह नौ बजे थाने पर पहुंच गए। वह दोपहर करीब एक बजे तक थाने पर जांच-पड़ताल किए। इस दौरान उन्होंने पीड़ित से बयान दर्ज किए। साथ ही आरक्षियों के भी बारी-बारी से लिखित और मौखिक बयान लिए। जांच के क्रम में उन्होंने थाने के हर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखाा। महकमे की मानें तो गंभीरता से जांच चल रही है, अन्य पुलिस कर्मियों पर भी इसकी गाज गिर सकती है।

मामले में दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ग्रामीण से प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-ओमवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें