महात्मा बुद्ध के उपदेशों के अनुसरण से ही शांति
सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को लटिया गांव में 21वां लटिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें दूर-दराज से आए लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि लामा लोब्जंग ने लटिया लाट पर पंचशील दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा, पंचशील ध्वज और क्लब का झंडारोहण भी किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया है। वर्तमान परिवेश में भी उनके उपदेशों की उपादेयता बढ़ जाती है, जिसके अनुसरण से शांति एवं कल्याण संभव है। सम्राट अशोक ने उसे अच्छी तरह समझा और संसार में प्रचारित किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक का कार्यकाल शानदार रहा है। सम्राट अशोक को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ कहां जाता है। जिसका अर्थ है, सम्राटों का सम्राट और यह सम्मान सम्राट अशोक को मिला है। उनके शासन काल के सामाजिक स्वरूप के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि लामा लोब्जंग ने कहा कि बुद्ध का आदर्श जीवन ही सही राह दिखा सकता है। उनके उपदेशों का अनुसरण किया जाना जरूरी है।
उन्होंने धम्म पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं विभिन्न स्थानों से आए वक्ता शत्रुघ्न सिंह शाक्य डॉ. आरपी मौर्य दयानंद मौर्य राजेश कुमार मौर्य तुलसी मौर्य अभिषेक रंजन केपी मौर्य आदि ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ऋषिकांत मौर्य रघुनाथ मौर्य राजाराम राजेंद्र श्रवण गौरी शंकर सुदर्शन सिंह आनंद कुशवाहा डॉ. दारा विनोद कुमार आदि रहे। संचालन कुमार प्रवीण एवं गिरीश चंद्र मौर्य ने संयुक्त रूप से किया।
उधर, कार्यक्रम में अधिक लोगों की संख्या को देखते हुए क्लब की ओर से चिकित्सा संबंधित दवाओं के लिए नि:शुल्क स्टाल लगाया गए थे। प्रभारी डॉ. आरपी सिंह, डॉ. शशिकांत मौर्य और डॉ. गोपाल जी मौजूद थे।