समाजवादी पार्टी ने जिले की पुनीता सिंह खुशबू को पार्टी महिला सभा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। यह जानकारी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी ऊर्फ भावना ने रविवार को पत्र जारी कर दी। राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। महिलाओं को संगठन से जोड़ना और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव का पद उनके लिए केवल राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संगठन और समाज की सेवा का अवसर है।