फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ही भरने से मलिन बस्ती में घुसा पानी

Thu, 16 Jul 2015 11:14 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के दैवेथा गांव में स्थित मलिन बस्ती की गड़ही पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। गड़ही का काफी हिस्सा पाट दिए जाने से जलनिकासी की गंभीर समस्या पैदा हो गई  है। गुरुवार को घंटों हुई बारिश से गड़ही पूरी तरह भर गई।
विज्ञापन


गड़ही का पानी बस्ती में फैलने के साथ ही कई लोगों के घरों में घुस गया। इससे बस्ती में रहने वालों को काफी दिक्कतें हुईं।
दैवेथा गांव में मलिन बस्ती के पास गड़ही है। इस गड़ही में गांव सहित बस्ती के लोगों के घरों का पानी गिरता है।

लेकिन कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया है। गड़ही के काफी हिस्से को पाट दिए जाने से इसका आकार कम हो गया है। रात में घंटों हुई तेज बारिश की वजह से गड़ही पूरी तरह से भर गई और बारिश का पानी मलिन बस्ती सहित गांव

में फैल गया। बस्ती के कई लोगों के घरों में पानी घुसने के साथ ही सरकारी हैंडपंप भी पानी से घिर गया। पानी की निकासी नहीं होने की वजह से मलिन बस्ती निवासी दरोगा राम की कच्ची दीवार मड़ई सहित गिर गई। जबकि रमेश राम,
विज्ञापन


 बिदहिन राम आदि के मकान में पानी घुस गया। हैंडपंप के पानी से घिरने से लोगों को उससे पानी लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस्ती और गांव के लोगों को गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ा। समस्या से परेशान बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें